लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा स्वीकृत सीटों में 33% की वृद्धि
के अंतर्गत शिया पी.जी. कॉलेज, लखनऊ में
बी.ए., बी.कॉम. तथा बी.एससी. (गणित एवं जीवविज्ञान वर्ग)
में प्रवेश हेतु पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं*।
★
बढ़ी हुई सीटों पर प्रवेश
प्रथम आओ, प्रथम पाओ (First Come, First Serve)
के आधार पर, निर्धारित पात्रता शर्तों की पूर्ति के अधीन किया जाएगा।
अभ्यर्थी निम्नलिखित किसी भी माध्यम से आवेदन कर सकते हैं:
2
ऑफलाइन आवेदन
अभ्यर्थी महाविद्यालय परिसर स्थित कैशियर काउंटर से
प्रातः 10:30 बजे से सायं 4:30 बजे तक प्रवेश फॉर्म
प्राप्त कर उसे भरकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा कर सकते हैं।
⚠ महत्वपूर्ण सूचना
जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में प्रवेश हेतु आवेदन किया था, लेकिन सीट उपलब्ध न होने
के कारण उनका प्रवेश नहीं हो सका था, वे भी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
ऐसे अभ्यर्थी पात्रता एवं सीटों की उपलब्धता के अधीन
ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा कर अपना प्रवेश पूर्ण कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपना प्रवेश
यथाशीघ्र पूर्ण करें, क्योंकि प्रवेश
प्रथम आओ, प्रथम पाओ (First Come, First Serve)
के आधार पर किया जाएगा।